फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने एक तरफ दुकानें खोलने का किया विरोध

विज्ञापन
व्यापारियों को संबोधित करते व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
व्यापारी नेताओं ने एक तरफ दुकानें खोलने का किया विरोध
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लॉकडाउन-5 लागू होने के साथ जनपद के सभी बाजार खुल गए हैं। मंगलवार को व्यापारी नेताओं ने बैठक कर सड़क के दोनों ओर दुकानें खोलने की अनुमति देने की मांग की।शहर के चौक स्थित व्यापारी रोहित गोयल के प्रतिष्ठान पर दोपहर बाद व्यापार मंडल की बैठक हुई। व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने शहर में एक तरफ दुकानें खोलने की अनुमति का विरोध किया।
इसका समर्थन करते हुए दोनों तरफ दुकानें खोलने का प्रस्ताव पास किया गया। कहा कि एक तरफ की दुकानें खुलने से व्यापारी आर्थिक रूप से परेशान हैं। दुकानों पर कोरोना वायरस के नियंत्रण को लागू प्रोटोकाल का पूरा पालन किया जा रहा है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी से सड़क के दोनों ओर की दुकानें खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

संजीव मिश्रा बाबी ने कहा कि शहर में एक तरफ की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई, जो व्यापारी हित में नहीं है। मनोज मिश्रा, किशन कन्हैया सक्सेना, संजय गर्ग, प्रमोद जैन, वीरेंद्र बाथम आदि मौजूद रहे।
शासन की मंशा के अनुसार दुकान खोलेंगे
फर्रुखाबाद। सराफा व्यापारी कुमार चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में सराफा दुकानदारों की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें कहा गया कि लॉकडाउन के बाद अब देश अनलॉक की ओर जा रहा है। शासन और प्रशासन की मंशा के अनुसार दुकाने खोली जाएं और नियमों का पालन किया जाए।
विज्ञापन

सोनू गुप्ता,नानू वर्मा, अनिल वर्मा, सुनील वर्मा, अमन वर्मा मौजूद रहे। फतेहगढ़ कोतवाल ने भी सराफा दुकानदारों से कहा कि जो नियमों की अनदेखी करेगा उनके चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें