विक्रम उर्फ बीनू की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। प्रधानाध्यापक ने अपने घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शिक्षिका पत्नी ने पति को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। इस मामले की पुलिस को सूचना नहीं दी गई। घटना की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्ण बलराम नगर निवासी विक्रम सिंह (35) थाना मेरापुर के गांव नगला मटीला के प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक थे। उनकी पत्नी वीनेश उर्फ बीनू उसी स्कूल में शिक्षिका हैं। बुधवार को पति पत्नी स्कूल से लगभग चार बजे अपने घर पहुंचे। पत्नी वीनेश घर के बाहर की रुक गई और पड़ोसी महिला से बात करने लगी। विक्रम घर के अंदर चले गए। उन्होंने आंगन में लोहे के जाल में रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली। वीनेश अंदर पहुंचीं तो तो पति को फंदे पर लटका देखा। इस पर उन्होंने शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने शव को फंदे से उतारा। विक्रम सिंह के पिता रिपुदमन सिंह जनपद इटावा में पुलिस विभाग में टीएसआई हैं। प्रधानाध्यापक के दो वर्ष का पुत्र आरव व पुत्री कुश है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।