फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक नेताओं ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन डिजिटिलाइजेशन पर रोक लगाए जाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा।
जिलाध्यक्ष भूपेश प्रकाश पाठक के नेतृत्व में शिक्षक नेताओं ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमीट्रिक है। बाकी अन्य सभी कार्य ऑफलाइन ही लिए जा रहे हैं। मगर बेसिक शिक्षा परिषद शिक्षकों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। यही नहीं संसाधन भी उन्हें उपलब्ध नहीं कराए जा रहे। यही नहीं बेसिक के शिक्षकों के साथ हर क्षेत्र में भेदभाव किया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की अन्य समस्याएं उठाते हुए निस्तारण की मुख्यमंत्री से मांग की गई। इस अवसर पर जिला मंत्री प्रवेश सिंह राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह यादव, संदीप दुबे, मधुकर सक्सेना, अनीस दुबे, विनोद वर्मा, पंकज वर्मा, सुमन दीक्षित आदि मौजूद रहे।