फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शिक्षिका ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के एक अंग्रेजी माध्यम निजी स्कूल में तैनात शिक्षिका ने रविवार सुबह जहर खा लिया। देर रात फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में शिक्षिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर निवासी संध्या शाक्य (35) की शादी आठ वर्ष पहले गांव बराबिकू निवासी चरण सिंह के साथ हुई थी। चरण सिंह बिजली विभाग में एसएसओ के पद पर संविदा कर्मी हैं। संध्या एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। वह टीचर्स कालोनी में रहतीं थीं। रविवार सुबह संध्या ने कमरे में जहर खा लिया। अचानक उनकी मां स्कूल स्थित आवास पर पहुंची। संध्या को बदहवासी हालत में देखा। इस पर उन्होंने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
परिजन संध्या को फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देर रात महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ससुरालीजन शव को गांव बराबिकू ले गए। सोमवार सुबह सूचना पर एसआई शमीमुद्दीन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संध्या के पुत्री अनवी (7) व पुत्र अभिनय (5) हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राम अवतार ने बताया कि सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें