फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृष व वृश्चिक राशि वालों के लिए 28, 29 शुभ

Wed, 23 Sep 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल फुंकते ही प्रत्याशी नामांकन की करने लगे हैं। अधिकतर प्रत्याशी शुभ मुहूर्त में नामांकन करने का मन बनाए हैं। वहीं ज्योतिषाचार्यों की मानें तो वृष और वृश्चिक राशि वालों के लिए 28 व 29 तारीख काफी शुभ रहेगी। यानी इस दिन नामांकन करने वाले वृष व वृश्चिक राशि के प्रत्याशियों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 28 और 29 सितंबर को जिला व क्षेत्र पंचायत पद के लिए प्रत्याशियों को नामांकन करना है। 28 व 29 सितंबर को वृश्चिक लग्न प्रारंभ होगी। यह स्थिर कारक है। यानी इन दोनों दिनों में नामांकन करना कुछ राशि वाले लोगों के लिए ही लाभदायक तो कुछ राशि वाले लोगों के लिए हानिकारक होगा। वृश्चिक और वृष राशि वालों के लिए नामांकन

करने की 28 व 29 तारीख बेहद ही लाभकारी हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो वृष राशि वालों का चंद्रमा 10वें और वृश्चिक राशि वालों का चंद्रमा पांचवें स्थान पर होगा। इन दोनों राशि वालों को हर काम में सफलता प्राप्त होगी और लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। शेष राशि वाले जातकों के लिए 28 और 29 तारीख हानि और लाभ दोनों लेकर आएगी। पंडित गोपाल शर्मा ने बताया कि 28 और 29 तारीख को सुबह 10 से दोपहर 12.15 बजे तक नामांकन करने का शुभ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य ओंकारनाथ शास्त्री ने बताया कि 28 सितंबर का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ नहीं है। वृष, वृश्चिक, तुला, कर्क, कन्या, और मिथुन राशि वालों के लिए 28 तारीख शुभ है।  कुंभ राशि वालों के लिए सामान्य है। 29 सितंबर को कुंभ, कन्या, तुला, वृष राशि वालों को लाभ मिलेगा। शेष राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। ओंकारनाथ शास्त्री ने बताया कि वृष

और वृश्चिक राशि वालों के लिए 28 व 29 तारीख काफी लाभदायक है। क्योंकि इन दोनों तारीखों पर वृष राशि वालों का चंद्रमा 10वें और वृश्चिक स्थान वालों का चंद्रमा पांचवें स्थान पर होगा। इसलिए यह दोनों राशि वाले लोग हर जगह विजय प्राप्त करेंगे और इन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें