कंपिल (फर्रुखाबाद)। खेत में रुपयों की बारिश कराने का झांसा देकर तांत्रिक एक साल तक पूजा के नाम युवक से रुपये ऐंठता रहा। सात लाख रुपये देने के बाद भी जब खेत से रुपये नहीं बरसे तो उसे ठगी का अहसास हुआ, युवक ने तांत्रिक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला कासगंज के थाना महिराच गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि एक वर्ष पहले जिला एटा के एक गांव निवासी तांत्रिक से मुलाकात हुई थी। तांत्रिक ने उसे अपनी बातों में लेकर खेत में रुपयों की बारिश कराने का भरोसा दिलाया। पूजा-पाठ कराने के नाम पर एक साल में सात लाख रुपये लेता रहा। सोमवार की दोपहर तांत्रिक गांव भटमई में एक महिला सहित छह अन्य लोगो के साथ लेकर रुपयों की बारिश करवाने आया बारिश के लिए और रुपये मांगने पर उसे शक हो गया, उसने अपने पैसे मांगे तो तांत्रिक विवाद करने लगा। सुरेंद्र ने तांत्रिक के खिलाफ सात लाख रुपये की ठगी की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने तांत्रिक की महिला सहयोगी सहित सात लोगों को हिरासत में लिया है। एसओ विश्वनाथ आर्या ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।पूछताछ के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।