फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: श्रीकृष्ण-अर्जुन और महाकाली की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सांझी महोत्सव के 11वें दिन मंगलवार देर रात शीतल सांझी मंडल बजरिया की ओर से झांकी यात्रा निकाली गई। कृष्ण-अर्जुन, महाकाली, महाकाल और रावण समेत दो दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


यात्रा में श्रीकृष्ण-अर्जुन के रथ के साथ युधिष्ठिर, भीम, नकुल, सहदेव, दुर्योधन, दुशासन और धृतराष्ट्र के स्वरूप शामिल रहे। महाकाली, महाकाल और लड्डू गोपाल की झांकियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। चुड़ैल, भूत-प्रेत और भगवान शिव के अघोर स्वरूप ने दर्शकों का मनोरंजन किया। लंकापति रावण की विशालकाय झांकी भी निकाली गई। झांकी यात्रा बजरिया से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजारों और विभिन्न मार्गों से होते हुए गंगा दरवाजा स्थित ऐतिहासिक शिवाला भवन पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन किए।

इस दौरान कमेटी अध्यक्ष विवेक शर्मा, मुकेश दुबे, आकाश, अंकुर भारद्वाज, पारस गुप्ता, सुमित वर्मा, दीपक वर्मा, ऋषभ भारद्वाज, हर्षित वर्मा, विमल प्रजापति, सौरभ शाक्य और जयंत शाक्य आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, चौकी इंचार्ज इमरान फरीद के साथ पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें