फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने ली शपथ, अब नहीं करेंगे शराब का धंधा

Wed, 14 Jan 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गिहार बस्ती लकूला में बुधवार को जिलाधिकारी ने गिहार जाति के लोगों को शराब का धंधा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को शपथ दिलवाई कि वह शराब का धंधा नहीं करेंगी। गिहार बस्ती लकूला में बुधवार को  जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने कहा कि शराब बेचना व बनाना दोनों गैरकानूनी हैं।
विज्ञापन


इसे छोड़कर अन्य कार्य करें। जिला प्रशासन उनकी मदद करेगा। महिलाओं को शपथ दिलवाई की वह कभी भी शराब का धंधा नहीं करेंगी। कहा कि सरकार गिहार बस्ती में अपनी योजनाएं तेजी से लागू करेगी। यहां के लोगों को रोजगार मुहैया कराए जाएंगे। सभी निकायों की योजनाओं को लागू किया जाएगा। उन्होंने डीआईओएस भगवत पटेल और बीएसए योगराज को आदेश दिए कि वह बस्ती के बच्चों का स्कूलों में एडमीशन करवाएं।

इनको मुफ्त भोजन, ड्रेस और किताबें दी जाएं।  नगर पालिका और डूडा से गिहार बस्ती की साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था का इंतजाम करवाया जाएगा। कौशल विकास योजना के तहत गिहार बस्ती में रहने वाले युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिनके पास राशनकार्ड नहीं हैं उनके बनाए जाएंगे। पात्र व्यक्तियों को पेंशन भी दिलवाई जाएगी। जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर गिहार बस्ती का दौरा कर योजनाओं का क्रियान्वयन करवाएं। उन्होंने गरीबों को कंबल भी बांटे। इस अवसर पर  तहसीलदार आरपी चौधरी और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दिनेश मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें