फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर कोतवाली में प्रेमी ने पीया कीटनाशक

Tue, 20 Jun 2017 11:58 PM IST
महोबा
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल जानकारी करते कोतवाल प्रमोद शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही के चलते लघुशंका के लिए गए प्रेमी ने सदर कोतवाली में कीटनाशक पी लिया। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर प्रेमी की मां समेत परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नोनमगंज निवासी शिवम पुत्र जगराम सक्सेना को एक किशोरी से प्यार हो गया। शिवम 17 जून को किशोरी को बहलाकर ले गया। पता न चलने पर किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए युवक के परिजनों को चेतावनी दी थी। इसकी जानकारी पर शिवम अपनी प्रेमिका के साथ घर पहुंच गया था।

पुलिस ने उसे शनिवार की रात पकड़ कर कोतवाली की हवालत में डाल दिया था। सोमवार दोपहर से शिवम ने खाना खाने से मना कर दिया। मंगलवार सुबह उसकी तबियत खराब हो गई। पुलिस कर्मियों ने निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद उसे हवालात के बजाए मुंशी कार्यालय में बैठा दिया। मंगलवार दोपहर पुलिस कर्मियों ने नाश्ते के लिए पूछा तो उसने इंकार कर दिया और प्रेमिका से मिलाने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन


उसने जान देने की भी धमकी दी। शाम करीब 5 बजे शिवम ने लघुशंका जाने की बात मुंशी महेश सिंह से कही। इस पर दूसरा मुंशी महावीर उसे बाथरूम ले गया। बाथरूम में शिवम ने अपने साथ लाए कीटनाशक को पी लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई।

आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कीटनाशक की शीशी को कब्जे में ले लिया। डॉक्टर नीरज यादव ने बताया कि युवक ने कीटनाशक पीया है। जानकारी होने पर शिवम की मां भी वहां पहुंच गई।

कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया कि युवक प्रेमिका से मिलने के लिए नाटक कर रहा है। उसने कुछ नहीं पीया। मां बिट्टी देवी ने बताया कि चार दिन से उसका बेटा कोतवाली में बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें