फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाट टीम बनी औषधि निरीक्षक, मेडिकल स्टोर स्वामी के घर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक बनकर स्वाट टीम के तीन-चार सदस्यों ने लोहाई रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर स्वामी के मकान पर छापा मारा। इस दौरान भवन स्वामी कुछ अन्य दवा कारोबारियों के साथ पहुंच गए। विवाद होने पर टीम के सदस्यों ने अफसरों को सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड पहुंचे। वह कुछ देर ही रुककर चले गए। स्वाट टीम के तीनों सदस्यों ने एक घंटे तक बंद मकान में वार्ता की। इसके बाद चले गए।
स्वाट टीम को सूचना मिली कि प्रतिबंधित इंजेक्शन लोहाई रोड खतराना मोहल्ला स्थित एक मेडिकल स्टोर स्वामी के मकान में रखे हैं।
दोपहर एक बजे के करीब टीम के तीन जवानों ने औषधि निरीक्षक बनकर दस्तक दे दी। सूचना मिलते ही भवन स्वामी के कई मेडिकल कारोबारी दोस्त भी पहुंच गए। तूतू-मैमै भी होने लगी। मामला बिगड़ता देख स्वाट टीम के सदस्यों ने अधिकारियों को सूचना दी, तो सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड भी मौके पर पहुंच गए।
सीओ मकान के अंदर भी गए और उसके बाद चले आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्वाट टीम के सदस्य लगभग एक घंटे तक मकान के अंदर ही रहे। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

यहां बता दें कि करीब दो साल पहले इन्हीं कारोबारी के यहां आगरा से चोरी हुए एसीलॉक टेबलेट से भरे ट्रक का माल पकड़ा गया था। उस दौरान समझौते के बाद मामला रफा-दफा कर लिया गया था। सीओ सिटी ने बताया कि उन्हें स्वाट टीम आने की सूचना मिली थी।
वह गए, तो उनके लायक कुछ नहीं था, लिहाजा चले आए। उधर, स्वाट टीम प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि टीम के कुछ सदस्यों को प्रतिबंधित इंजेक्शन बेचे जाने की सूचना मिली थी। इसीलिए गए थे। वहां कुछ नहीं मिला, तो लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें