फर्रुखाबाद। बौद्ध महोत्सव संकिसा ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने ब्राह्मणों व सरकार के खिलाफ विवादित बयान दिया। इस पर भाजपा विधायक सुशील शाक्य बोले कि स्वामी प्रसाद का मानसिक संतुलन खराब है।
बोले वह कई पार्टियां बदल चुके हैं। उन्होंने पांच अक्टूबर को संकिसा में विवादित बयान दिया था। संकिसा में हुए बौद्ध महोत्सव ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मनुवादी व ब्राह्मणों के खिलाफ भड़ास निकाली।
इसको लेकर सवाल उठने पर भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य अब विक्षिप्त अवस्था में पहुंच चुके हैं। पहले बहुजन समाज पार्टी में थे, फिर भारतीय जनता पार्टी में आए। उनके भाषण हमेशा विवादित रहे। चुनाव में हारने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया है।
उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद आज भी जातियों में लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। जब वह मंत्री थे, तब वह बताएं कि संकिसा में एक भी ईंंट लगाने का काम किया हो। संकिसा के विकास में कोई भी योगदान नहीं किया, लेकिन वह अपने स्वभाव के कारण उग्र भाषण देते हैं और चले जाते हैं। इस पर सवाल किया गया कि यदि उन्होंने ईंट लगाने का काम नहीं किया तो ईंट चलवाने का काम क्यों कर रहे हैं।
इस पर विधायक ने कहा कि हम संकिसा से बचपन से जुड़े हैं। यह विश्व का मानना हैै कि वह स्तूप था। अब स्तूप और मंदिर का विवाद अदालत में है। जो लोग बुद्ध से जुड़े हैं वह आस्था से आते हैं, लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य इसे राजनीति से जोड़ रहे हैं जो गलत है।
वह जब भी संकिसा आतेे हैं रात के 11 बजे या 12 बजे आते हैं। अब उन्होंने तय किया है कि जब स्वामी प्रसाद मौर्य आएंगे, उस समय वह भी संकिसा आएंगे। इससे उनके मुंह पर ही उन्हें जवाब मिल सके।