जिले में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत होने का मामला सामने आया है।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि वे मरीज को लोहिया अस्पताल ले गए, जहां इलाज
की व्यवस्था नहीं मिली। कानपुर के निजी अस्पताल ने स्वाइन फ्लू होने की
बात कह कर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि मरीज ने
दम तोड़ दिया।
शहर की आवास विकास कालोनी निवासी शकुंतला देवी पत्नी
श्यामपाल अगिभनहोत्री की 13 फरवरी को अचानक तबीयत खराब हो गई। इनके बेटे
उमाकांत अगिभनहोत्री उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां
विभिन्न प्रकार की जाचं कराए जाने पर चिकित्सक ने स्वाइन फ्लू की आशंका
जाहिर की। इस पर मरीज को कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में पांच दिन तक
इलाज चला,
लेकिन मरीज की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इस पर चिकित्सक ने
लखनऊ ले जाने की सलाह दी। परिजन पीजीआई जाने की तैयारी कर रहे थे कि मरीज
की मौत हो गई। मृतका के बेटे उमाकांत ने आरोप लगाया कि चिकित्सक स्वाइन
फ्लू होने की बात बता रहे थे, लेकिन निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू की किट
और वैक्सीन नहीं होने की वजह से इलाज नहीं हो सका। हालत खराब होने पर लखनऊ
के लिए रेफर किया गया।