फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंजर्स में डीएन व रोवर्स में विद्या मंदिर कॉलेज के छात्र रहे अव्वल

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित डीएन कालेज में शिविर का निरीक्षण करते सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट शंभूना? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
रेंजर्स में डीएन कॉलेज ने मारी बाजी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय रोवर्स रेंजर्स समागन का शुक्रवार को समापन हो गया। रेंजर्स में डीएन कॉलेज और रोवर्स में विद्या मंदिर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट कानपुर मंडल शम्भूनाथ और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
अंतर महाविद्यालय रोवर्स रेंजर्स समागम कार्यक्रम में अंतिम दिन ध्वज शिष्टाचार, टेंट पिचिंग, कलर पार्टी, मार्चपास्ट वर्दी, गांठे बंधन, पुल एवं तंबू निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा, साहसी क्रियाकलाप प्रदर्शन, बिना बर्तन भोजन बनाने की प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

चमन शुक्ला, आदेश गंगवार, जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा, स्काउट मास्टर राजकुमार, प्रदीप कुमार यादव, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार बाथम, ध्रुव मिश्रा, कमल सिंह ने निर्णायक रहे। रेंजर्स में डीएन डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रथम, एनएकेपी डिग्री कॉलेज की छात्राएं द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

रोवर्स में विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रथम और डीएन डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं दूसरा स्थान प्राप्त किया। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट ने बिना बर्तन बनाए गए भोजन का स्वाद चखा। डीएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश राठौर, डॉ. वीके तिवारी, डॉ. एचएसएन गुप्ता, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. विनीता वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें