फोटो-33 विजेता ट्राफी के साथ मौजूद टीम के खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
- फोटो : संवाद
फर्रुखाबाद। बेसिक चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला सुपरस्टार इलेवन और थंडर स्ट्राइकर के बीच डीके स्पोर्ट्स स्टेडियम याकूतगंज में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सुपरस्टार इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
रविवार को सुपरस्टार इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर थंडर स्ट्राइकर के कप्तान आराध्य मिश्रा को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले खेलते हुए थंडर स्ट्राइकर ने 6 विकेट खोकर 147 रन बनाए। टीम की ओर से सोनू कुशवाह ने 66 रन की नाबाद पारी खेली। सुपरस्टार इलेवन की ओर से गेंदबाजी में कुमार गौरव ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरस्टार इलेवन की शुरुआत सधी रही। तुषार चौधरी ने 69 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत की राह दिखाई और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, उत्कर्ष यादव व अनुज वर्मा ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। तुषार चौधरी को मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज व बेस्ट बल्लेबाज तथा कुमार गौरव को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार प्रदान किया गया। टूर्नामेंट आयोजन समिति में विमलेश कुमार, विकास सोलंकी, अरुण यादव, शिवम, रवि खरे व सुमित मौजूद रहे। मैच के अंपायरिंग वागीश विक्रम और अभय गौरव ने की।