फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीक्षक गायब, सीएचसी पर गंदगी, जेडी खफा

विज्ञापन
कायमगंज सीएचसी का निरीक्षण करती जेडी सरोजवाला। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक रविवार को सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचीं तो सूचना के बावजूद अधीक्षक और फार्मासिस्ट नदारद रहे। अभिलेख न मिल पाने से वह पूरा निरीक्षण नहीं कर सकीं। परिसर में गंदगी और अन्य कमियां देखकर नाराजगी जताई। जेडी ने कहा कि अधीक्षक के खिलाफ निदेशक को रिपोर्ट भेजेंगी।
विज्ञापन

संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक कानपुर मंडल डॉ. सरोजबाला सिंह शाम तीन बजे सीएचसी पहुंचीं। इमरजेंसी में डॉ. विपिन स्टाफ के साथ मिले। चिकित्साधीक्षक डॉ. शिवप्रकाश और चीफ फार्मासिस्ट केएम वर्मा के नदारद रहने पर नाराजगी जताई। कहा कि सूचना के बावजूद गायब होना गलत है। स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। दवा का स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला।
शौचालय व परिसर में गदंगी मिली, प्रसव केंद्र पर प्रसूताओं के लिए पानी की व्यवस्था नहीं थी। तीमारदारों को बाहर से पानी भरकर ले जाना पड़ता है। गंदगी देख उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की चेतावनी दी। जेडी ने बताया कि चिकित्साधीक्षक के अनुपस्थित होने से पूरी तरह निरीक्षण नहीं हो सका। अधीक्षक के खिलाफ वह स्वास्थ्य निदेशक को रिपोर्ट भेजेंगी।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक डॉ. सरोज बाला सिंह ने सीएचसी नवाबगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने लेबर रूम में मौजूद एएनएम अनीता से प्रसव के बारे में जानकारी ली और ओटी भी देखी। शौचालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार को मरीजों के बैठने के लिए कुर्सियां डलवाने के निर्देश दिए। फार्मासिस्ट विजय पाल के मौजूद न होने से स्टोर रूम की चाबी नहीं मिली।
चार ऑक्सीजन सिलिंडर की जगह दो ही मिले। दो स्टेचर में एक क्षतिग्रस्त था। स्टॉक रजिस्टर में अंकित दवाएं मौके पर नहीं मिलीं। मरीजों ने अस्पताल में किसी डॉक्टर के न रुकने और मरीज आने पर डॉक्टर को फोन कर बुलाने की शिकायत की।
इस पर जेडी ने कड़ी नाराजगी जताई। जेडी ने बताया कि नवाबगंज सीएचसी पर डॉक्टरों की कमी और जनरेटर न होने से दिक्कत है। सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। फार्मासिस्ट न होने पर दवाओं का सत्यापन नहीं हो सका। दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान डॉ. वैभव यादव, ओमकार मौर्य, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें