फोटो-30, कमालगंज की मंडी में बिक्री के लिए नमूना के रूप में लगे आलू के ढेर, मौजूद किसान। संवाद
कमालगंज । कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित आलू मंडी में सोमवार को सबसे सुपर गुणवत्ता का आलू 600 रुपये क्विंटल बिका। जबकि कमतर गुणवत्ता के आलू का भाव नीचे में 400 रुपये क्विंटल तक रहा। आमद भी घटकर दो हजार पैकेट पर सिमट गई।
कमालगंज की रात्रिकालीन आलू मंडी में सोमवार को सबसे अच्छे आलू की लॉट 300 रुपये पैकेट यानी 600 रुपये क्विंटल के हिसाब से बिकी। बझेरा गांव के किसान झब्बू ने बताया कि ढाई बीघा में 111 पैकेट आलू निकला। चमकदार और बीच साइज का आलू होने से दाम ठीक मिल गए। मंडी में रविवार की अपेक्षा आलू के भाव में 20 रुपये क्विंटल की गिरावट रही। कुल माल में 50 प्रतिशत माल काफी कमतर गुणवत्ता का आया, जिसका भाव किसानों को 500 रुपये क्विंटल से अधिक का नहीं मिल पाया। जबकि नीचे में यह 400 रुपये क्विंटल तक चला।
वहीं, अच्छा आलू ही 500 से 600 रुपये क्विंटल तक के भाव ले सका। लाल आलू में कंचन 730 रुपये क्विंटल (365 रुपये पैकेट) तक बिका। वहीं लाल आलू हालैंड की 900 रुपये क्विंटल (450 रुपये पैकेट) तक बिक्री हुई। शीतगृहों में भंडारण के लिए खेतों में जाकर भी आलू खरीदा जा रहा है।