फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बढ़ा सूरज का कहर, एसी-कूलर बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गर्मी जोर पकड़ रही है। आने वाले दिनों में एक तरफ सूरज की किरणें तन झुलसाएगी तो दूसरी ओर लू के थपेड़े परेशान करेंगे। शुक्रवार को तेज गर्मी से लोग बेहाल हो गए। अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे तक सूरज की किरणें आग बरसाने लगीं। 10 बजे से ही गर्म हवा चलने लगी थी। 11 बजे से पहले ही अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। दिन चढ़ने के साथ ही पारा 43.2 डिग्री के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया। दोपहर से पहले ही सड़कें सूनी हो गईं। जिन लोगों को जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ा, वो भी मुंह, हाथ-पैर ढककर निकले।
हालांकि आग बरसाती सूरज की किरणों के आगे धूप से बचाव के सारे इंतजाम फेल नजर आए। गला सूखने पर लोग बार-बार पानी पीते रहे। स्कूल की छुट्टी के समय लगने वाले जाम में लोग परेशान नजर आए। बच्चे एक दुपट्टे के सहारे सिर ढककर घर पहुंचे। भीषण गर्मी के चलते दो मंजिला घरों में ऊपरी मंजिल पर रहने वालों को एसी और कूलर फेल होते महसूस हो रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को शहर का तापमान भी 44 डिग्री पार जा सकता है। चार दिन तक लू का अलर्ट है। इस दौरान चिकित्सकों ने जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें