फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में धूप, सुबह और शाम को गलन

Wed, 23 Dec 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह व शाम को गलन हो रही है। दिन में धूप निकल रही है। सर्दी से निजात पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। इन दिनों पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस के आस पास है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह धुंध से दिन की शुरुआत हुई। सूरज चढ़ने के साथ ही धुंध छंट गई। ठंडी हवाएं जरूर चलती रहीं। शाम ढलते ही मौसम में गलन बढ़ने लगी। सर्दी से निजात पाने के लिए शहर के तिराहों और चौराहों पर रिक्शा चालकों और दुकानदारों ने आग जला ली। नगरपालिका की ओर से अभी शहर में अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। लोग निजी साधनों से अलाव जला रहे हैं।

लोहिया अस्पताल में तीमारदारों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। यहां का रैन बसेरा बंद है। तीमारदार इधर-उधर से  कूड़ा बीनकर अलाव जलाने के लिए मजबूर हैं। यही हाल रेलवे स्टेशन और बस अड्डों का है। यहां भी सर्दी से राहत का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें