फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में जून जैसी गर्मी, बीमारियों का बढ़ा खतरा

Sun, 28 Apr 2019 12:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
to save from heat waves woman used umbrella - फोटो : to save from heat waves woman used umbrella
विज्ञापन
अप्रैल में ही जून जैसी भयंकर गर्मी ने शनिवार को लोगों को बेहाल कर दिया है। लू के गर्म थपेड़ों ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास अटका हुआ था लेकिन शनिवार को तापमान 42 के पास पहुंच गया। गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई है। शनिवार सुबह आठ बजे से ही सूर्यदेव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते रहे। लू से बचने को लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर कर या छाता लेकर बाहर निकले। शाम के समय जब धूप का प्रकोप कुछ कम हुआ तब ही लोग घरों से निकले।

लोगों के बीमार होने की बढ़ी आशंका
भीषण गर्मी से लोगों के बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है। बदले मौसम में फिट बने रहने के लिए अपनी दिनचर्या में भी बदलाव लाना जरूरी है, ताकि आने वाले दिनों में आप पूरी तरह स्वस्थ रह सके। गर्मी में तमाम बीमारियां भी लोगों को अपनी चपेट में ले सकती हैं। ऐसे मौसम में जरूरी है कि खानपान से लेकर पहनावे में भी बदलाव किया जाए। इस मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि धूप से बचें। मोटा कपड़ा पहने और सिर पर तौलिया या कपड़ा लेकर चलें। तरल पेय पदार्थ का अधिक से अधिक सेवन करें। संभव हो तो ओआरएस का घोल लें। लू से प्रभावित होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें