गुरुपूर्णिमा पर गुरगांव देवी मंदिर में सुहागिनों और कन्याओं को भोज कराया
गया। वहीं भारतीय संस्कृति सद्भाव विद्यापीठ की ओर से गुरुपूर्णिमा उत्सव
धूमधाम से मनाया गया। उधर, ब्लाक शमसाबाद क्षेत्र के गांव कुइंयाखेड़ा
स्थित गमा देवी मंदिर में कन्याओं को भोज कराया गया।
शुक्रवार को
गुरगांव देवी मंदिर में 64 सुहागिनों और नौ कन्याओं को भोज कराया गया।
कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम मिश्र ने इससे पहले हवन-पूजन किया। इसके साथ ही
माता मंगला गौरी संकीर्तन मंडल और जय श्री नवदुर्गा आराधना मंडल के बैनर
तले गुरगांव देवी मंदिर से काली देवी मंदिर तक सुहागिनों ने यात्रा भी
निकाली। इस अवसर पर आचार्य सिद्धगोपाल शास्त्री,
उर्मिला बाथम, शशिप्रभा,
रेखा, पुरषोत्तम, राधेगोविंद मिश्र, गोपाल शास्त्री और राधारमन मिश्र आदि
मौजूद रहे।
वहीं लोहाई रोड स्थित भारतीय संस्कृति सद्भाव विद्यापीठ
कार्यालय में पर भगवान व्यास के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। महामंत्री
डा. कृष्णकांत अक्षर ने कहा कि भारतीय संस्कृति के निर्माण में महर्षि
व्यास का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उपाध्यक्ष
संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष दिनेश
सक्सेना, दिवाकरनंद दुबे ने भी विचार रखे। इस अवसर पर हरिश्चंद्र पाठक,
अमर सक्सेना, अभिषेक बाथम, हरीकांत पांडेय, विवेक पाठक, संतोष कुमारी,
विवेक मिश्र, अमिता मिश्र, उमा शर्मा, पवन मिश्र, सत्यदेव और विजयकृष्ण आदि
मौजूद रहे।
उधर, कुइंयाखेड़ा स्थित गमा देवी मंदिर में पंडित राजेंद्र
प्रसाद ने हवन-पूजन किया। इसके बाद करीब दो सैकड़ा से ज्यादा कन्याओं को
भोज कराया गया। इस अवसर पर अवनीश कुमार, पप्पू, ब्रह्मप्रकाश, मीरा मास्टर,
अयोध्या प्रसाद, बबलू सक्सेकना, राकेश गंगवार, साकेत गंगवार, टीटू
सक्सेना, विनोद गंगवार और पप्पू गंगवार आदि मौजूद रहे।