फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में गन्ना लदे वाहनों की लगी कतार

विज्ञापन
कायमगंज में चीनी मिल गेट के पास खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। चीनी मिल प्लांट की सफाई के लिए मिल प्रशासन तीन दिन पहले ही गुरुवार सुबह से 40 घंटे के लिए पेराई बंद करने का नोटिस जारी कर चुका है, इसके बावजूद मिल में गन्ना लदे वाहनों की कतार लगी है। इससे पेराई बंद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

काफी दिन से मिल में पेराई कार्य रुक-रुककर चल रहा है। इससे मिल प्रशासन ने प्लांट की सफाई के लिए 28 दिसंबर को गन्ना आपूर्ति रोकने के लिए किसानों को नोटिस जारी किया था। गुरुवार सुबह से पेराई बंद कर सफाई होनी थी। मिल के गन्ना यार्ड में पहले से गन्ना लदी 60 ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी थीं। इसके अलावा टोकन गेट पर एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी हैं। मिल में जो गन्ना आ चुका है उसकी पेराई के बाद ही सफाई के लिए पेराई बंद की जाएगी। इससे अब प्लांट की सफाई में समय लग जाएगा। सीसीओ प्रमोद यादव ने बताया देर रात तक यार्ड में जमा गन्ने की पेराई हो जाएगी। इसके बाद प्लांट की सफाई शुरू हो जाएगी। 29 दिसंबर तक जारी इंडेंट का गन्ना लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें