फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किसानों में पथराव

विज्ञापन
कायमगंज में चीनी मिल के टोकन गेट पर ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना भरते किसान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। चीनी मिल के टोकन गेट के पास गुरुवार को गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से से किसानों के दो गुटों में पथराव हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले एक पक्ष के किसान भाग गए। पुलिस ने मौके से दो बाइक जब्त की हैं। एक किसान ने दूसरे पक्ष के किसानों के खिलाफ दी तहरीर में पत्थर डालकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सवितापुर बिहारीपुर निवासी किसान का चालक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था। चीनी मिल टोकन गेट के मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। बाइक से निकल रहे गांव रुटौल के दो किसान ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बचे। बाइक सवार किसानों ने ट्रैक्टर चालक से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच चालक के साथ आए किसान और दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव होने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन इससे पहले बाइक पर आए किसान भाग गए। पुलिस दो बाइक जब्त कर कोतवाली ले गई। मारपीट व पथराव में किसी को चोट नहीं आई है। गांव सवितापुर बिहारीपुर निवासी राकेश कुमार ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि बाइक सवार लोगों ने पहिये के नीचे पत्थर डालकर ट्रैक्टर ट्राली पलटा दी। पुलिस मामले की छानबीन कर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें