क्षमता के अनुसार गन्ना आपूर्ति न होने पर चीनी मिल नो केन में बंद हो गई है। मिल प्रशासन ने बुधवार को बंदी का दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। मंगलवार को पहला नोटिस जारी किया गया था। तीसरा नोटिस जारी होने के बाद 13 मार्च को मिल में पेराई बंद कर दी जाएगी।
किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र 20 नवंबर को शुरू हुआ था। हालांकि दो तीन दिन बाद मिल ने नियमित पेराई शुरू की। अब गन्ने की कमी हो गई है। गन्ने के अभाव में सभी क्रय केंद्र व मिल गेट पर बिना पर्ची के तौल की जा रही है।
बुधवार सुबह चीनी मिल में गन्ने की कमी से पेराई बंद हो गई। नोटिस के मुताबिक मिल 13 मार्च को बंद होगी। जीएम किशनलाल ने बताया कि किसी किसान के पास गन्ना न रहे, इसके लिए क्षेत्र में प्रचार कराया जा रहा है। जिन किसानों के पास गन्ना है उनसे जल्द सप्लाई करने की अपील की गई है।