फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चीनी 25 दिन में 1800 और गुड़ 2000 रुपये प्रति क्विंटल हुआ महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। रक्षाबंधन से पहले चीनी और गुड़ के दामों में तेजी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 25 दिनों में थोक बाजार में चीनी के भाव 1800 रुपये और गुड़ के 2000 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गए हैं। इसका असर फुटकर बाजार पर भी पड़ा है। 45 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब 65 से 70 रुपये और 50 रुपये किलो वाला गुड़ 70 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इससे रक्षाबंधन पर मिठाइयों पर महंगाई की मार पड़ना तय है।
विज्ञापन


25 दिन पहले थोक बाजार में चीनी 4500 रुपये प्रति क्विंटल थी, जो अब 6300 रुपये पहुंच गई है। इसी तरह थोक में गुड़ 4800 रुपये से बढ़कर 6800 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। कारोबारियों के मुताबिक त्योहार नजदीक आने से आने वाले दिनों में भी भाव में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। महंगाई का असर अन्य खाद्य सामग्री पर भी पड़ा है।
बादाम के दाम करीब 200 रुपये और पिस्ता के 400 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं। सरसों के तेल का टिन 2400 रुपये से बढ़कर 2700 में बिक रहा है। बढ़े दामों से सूखे मेवे की बिक्री भी प्रभावित होने लगी है। चीनी और मैदा महंगा होने से बेकरी कारोबारी और चाय विक्रेता भी परेशान हैं। उनका कहना है कि कच्चे माल की लागत बढ़ गई है, जबकि चाय और बिस्कुट के दाम नहीं बढ़े हैं। ऐसे में मुनाफा घट रहा है।
विज्ञापन


फोटो-4 जितेंद्र रस्तोगी।

थोक व्यापारी जितेंद्र रस्तोगी ने बताया कि पिछले 25 दिन में चीनी के भाव में करीब 2000 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई है। उनके अनुसार जमाखोरी और एथेनॉल उत्पादन बढ़ने से चीनी का स्टॉक घटा है। उत्पादन भी पहले की अपेक्षा कम हुआ है।
फोटो-5 हर्षित गुप्ता।

फुटकर व्यापारी हर्षित गुप्ता ने बताया कि महंगाई का सीधा असर ग्राहक और व्यापारियों दोनों पर पड़ रहा है। ग्राहक जरूरत के अनुसार ही सामान खरीद रहे हैं। त्योहार पर सामान्य दिनों की अपेक्षा बिक्री प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

-
25 दिन में वस्तुओं के दामों की तुलनात्मक स्थिति

चीनी (प्रति किलो) 45 65

गुड़ (प्रति किलो) 50 70

अखरोट (प्रति किलो) 800 900

बादाम (प्रति किलो) 900 1100

ईरानी पिस्ता (प्रति किलो) 1100 1500

सोयाबीन (प्रति किलो) 80 100

चावल (प्रति किलो) 45 50

मैदा (50 किलो) 1500 1650

वनस्पति घी 2500 2550

सरसों तेल (टीन) 2400 2700

रिफाइंड तेल (टीन) 2550 2650

चीनी के थोक भाव प्रति/ क्विंटल
4500 6300
गुड़ के भाव। 4800 6800
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें