फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुडौल होकर आएंगे गन्ना लदे वाहन

Wed, 23 Dec 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली में बुधवार को शांति समिति की बैठक में नगरवासियों की मांग पर अधिकारियों से गन्ना लदे वाहन मुड़ौल होकर आने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बारावफात के त्योहार से पहले कोतवाली में एसडीएम अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक में सीरत कमेटी के अध्यक्ष राजिक अली से जुलूस में शामिल बाइक सवारों और घुड़सवारों को क्रमबद्ध तरीके से चलाने के लिए कहा गया। व्यापारी नेता मनोज कौशल, संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता, इश्हाक आदि ने गन्ना लदे ट्रैक्टरों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की।

इस पर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि तराई क्षेत्र से आने वाले गन्ना लदे ट्रैक्टर और बैलगाड़ियों को मुडौल  गांव के रास्ते से भेजने के लिए बैरियर लगाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही नगर में अतिक्रमण हटाने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगरपालिका कर्मियों के साथ बैठक कर जल्द अभियान चलाने की योजना बनाई जाएगी। कोतवाल ने व्यापारी नेताओं व अन्य नगरवासियों से शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की। इस दौरान आबिद हुसैन, दुष्यंत दीक्षित, राजीव गुप्ता, आरिफ परवेज, अतुल गुप्ता, बुलाकी वर्मा, मुकेश दुबे, शहरोज अहमद, अभिषेक कुमार, पप्पू खां, जेई विनोद गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें