फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के बंटवारे के विवाद में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। जमीन के बंटवारे को लेकर भाभी से हुई कहासुनी के बाद देवर ने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतपुर रसूलपुर निवासी रामनारायण (45) की पत्नी सुखदेवी की सोलह साल पहले मौत हो गई थी। उसका इकलौता पुत्र अपने मामा के पास रहता है। रामनारायण अपनी मां शांती देवी, भाई प्रेमनारायण व भाभी ममता के साथ रह रहा था।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह से रामनारायण का जमीन के बंटवारे को लेकर भाभी ममता विवाद चल रहा था। वह अपने हिस्से की जमीन पुत्र के नाम पर करना चाहता था। रविवार की सुबह राम नारायण की भाभी से कहासुनी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद रामनारायण ने भूसा रखने की कोठरी में छत की बल्ली में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। गांव के प्रधान भानू प्रताप ने पुलिस को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दरोगा अमित शर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें