फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी होमगार्ड कमांडेंड बने सुबूर को किया सम्मानित

विज्ञापन
डिप्टी होमगार्ड कमांडेंट सुबूर को सम्मानित करती मिथलेश अग्रवाल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। सीपी स्कूल के छात्र रहे सुबूर का यूपी पीसीएस परीक्षा पास करने पर डिप्टी कमांडेंड होमगार्ड के पद पर चयन हुआ है। इस पर उन्हें विद्यालय की निदेशक ने सोमवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन

गांव कुबेरपुर सरैया निवासी बैनामा लेखक सलीम खां के पुत्र सुबूर ने यूपी पीसीएस की परीक्षा पास की है। उनका चयन डिप्टी कमांडेंड होमगार्ड के लिए हुआ है। जल्द ही उनकी मेरठ में ट्रेनिंग शुरू होने वाली है। सुबूर सीपी स्कूल के 2012-13 में छात्र रहे हैं। उनकी इस सफलता पर विद्यालय प्रबंध तंत्र ने खुशी जताई है। सोमवार को विद्यालय की निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने इस सफलता पर सुबूर को स्मृति चिह्न व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही इंग्लिश मीडियम के प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी व हिंदी मीडियम के प्रधानाचार्य योगेश तिवारी ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें