फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने छोड़ दी संगीत की परीक्षा

विज्ञापन
student shimla
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की गुरुवार से परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन केंद्रों पर अव्यवस्थाएं रहीं। सुबह के समय बारिश होने से कुछ केंद्रों के कमरों में अंधेरा होने पर भी कालेज प्रशासन की ओर से जेनरेटर नहीं चलवाया गया। इससे परीक्षार्थियों को दिक्कत हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल संगीत विषय की परीक्षा में छात्राएं तो शामिल हुईं, लेकिन छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में इंटरमीडिएट शिक्षाशास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें सचलदलों ने केंद्रों पर छापेमारी की। कुछ केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। पहले दिन की परीक्षा में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। शिक्षाशास्त्र की परीक्षा में 2938 में से 350 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह पाली में हाईस्कूल संगीत गायन की परीक्षा जिले के आठ केंद्रों पर हुई। इसमें दो बालक पंजीकृत थे, जो परीक्षा में शामिल नहीं हुए। 144 पंजीकृत बालिकाओं में से 139 परीक्षा में शामिल हुईं और पांच ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट की काष्ठ शिल्प और सिलाई की परीक्षा हुई। काष्ठ शिल्प पेपर में एक छात्र पंजीकृत था, जो परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। सिलाई विषय की परीक्षा में 24 छात्राएं पंजीकृत थीं। सभी छात्राओं ने परीक्षा दी। 

सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव मिश्रा का सचलदल सुबह पाली में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने गया। शाम की पाली में इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान और शिक्षाशास्त्र विषय की 56 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इस परीक्षा में नकल रोकने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजेश मिश्रा, बीएसए रामसिंह व महेश चंद्र राजपूत के सचलदलों ने स्कूलों में छापेमारी की। जिला विद्यालय निरीक्षक को आदर्श जनता इंटर कालेज रानू खेड़ा में सीसीटीवी कैमरा बंद मिले। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि बारिश होने से कुछ खराबी आ गई थी। इससे बंद हो गए थे। इनको ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य कुछ अन्य केंद्रों पर भी सीसीटीवी कैमरा पहले दिन की परीक्षा में ही गड़बड़ हो गए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को कैमरा ठीक करवाने के निर्देश दिए हैं। शाम की पाली में इंटरमीडिएट शिक्षाशास्त्र परीक्षा में कायमगंज क्षेत्र में पंजीकृत 69 छात्रों में से 58 ने परीक्षा दी और 11 ने परीक्षा छोड़ दी। पंजीकृत 296 छात्राओं में से 281 ने परीक्षा दी और 15 ने परीक्षा छोड़ दी। इसकी रिपोर्ट कायमगंज में बनाए गए संकलन केंद्र पर दी गई है।         

देर शाम तक संकलन केंद्र पर जमा होती रहीं उत्तर पुस्तिकाएं       
यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए जिले में दो संकलन केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ में गुरुवार शाम की पाली में हुई परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं देर शाम तक जमा होती रहीं। वहीं, कायमगंज में बनाए गए संकलन केंद्र पर कापियां समय से जमा हो गईं। 
       
अतिसंवेदन और अतिसंवेदनशील श्रेणी से 16 केंद्र बाहर       
जिले में 60 इंटर कालेज और एक केंद्रीय कारागार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों में 20 केंद्रों को संवेदनशील और 24 केंद्रों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया था। इनकी दोबारा कराई गई जांच में संवेदनशील 20 केंद्रों में से सात केंद्रों को निकाल दिया गया। अब 13 संवेदनशील परीक्षा केंद्र रह गए हैं। अतिसंवेदनशील 24 परीक्षा केंद्रों में से 9 केंद्रों को बाहर कर दिया गया। अब 15 विद्यालय अतिसंवेदनशील रह गए हैं। 
       
आज हाईस्कूल की तीन और इंटर की 22 केंद्रों पर होगी परीक्षा       
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुक्रवार को प्रथम पाली में तीन और दूसरी पाली में 22 केंद्रों पर कराई जाएगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सचलदलों को छापेमारी करने के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार को सुबह पाली में 8 से 11.15 बजे तक हाईस्कूल में कृषि विषय और इंटरमीडिएट में संगीत गायन व संगीत वादन की परीक्षा तीन केंद्रों पर होगी। शाम पाली में 2 बजे से 5.15 जे तक इंटर संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। यह परीक्षा जिले के 22 केंद्रों पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें