फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को टक्कर मार अनियंत्रित कार पोल से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कस्बा स्थित थाने के पास सड़क पार करने के दौरान महिला को कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित कार आगे जाकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में महिला व कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से तीनों युवकों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि महिला को परिजन कानपुुर लेकर चले गए।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी राजीव गुप्ता की पत्नी रेखा (45) बुधवार देर रात बस से कहीं से वापस आई थीं। वह बस से उतरने के बाद थाने के पास सड़क पार करते समय फर्रुखाबाद की ओर से कानपुर जा रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद अनियंत्रित कार पोल से टकरा गई। इससे कार सवार कानपुर के यशोदा नगर निवासी पुनीत तिवारी, शिवम मिश्रा व विशाल तिवारी घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी ले जा गया। वहां से तीनों युवकों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि रेखा को इलाज के लिए परिजन कानपुर के रीजेंसी अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें