फर्रुखाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में संचालित एग्रीकल्चर और वायरमैन आदि ट्रेडों में वर्ष 2025- 26 में भी सीटें भरने की चुनौती रहेगी। पिछले वर्ष जनपद की तीनों आईटीआई में एग्रीकल्चर और वायरमैन की 126 सीटें रिक्त रही थीं। इस वर्ष भी अप्रैल से आईटीआई में प्रवेश शुरू होंगे।
जनपद में नोडल आईटीआई फर्रुखाबाद में 18, आईटीआई अमृतपुर और कायमगंज में इलेक्ट्रिक, डीजल मैकेनिक, मोटर व्हीकल, एग्रीकल्चर, ड्रेस मेकिंग और ब्यूटीशियन समेत 12-12 ट्रेड हैं। वर्ष 2024-25 में नोडल आईटीआई में 648, आईटीआई अमृतपुर में 492 और आईटीआई कायमगंज में 380 सीटें रिक्त थीं। 30 सितंबर को प्रवेश की अंतिम तिथि निकलने के बाद तीनों आईटीआई में 126 सीटें रिक्त रह गईं। इनमें ड्रेस मेकिंग, ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइन, स्विंग टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर व वायरमैन ट्रेडों की सीटें शामिल थीं।
-
ट्रेड की सीटें भरना बना चुनौती
इस वर्ष अप्रैल में प्रवेश शुरू हो जाएंगे।प्रवेश को लेकर प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया गया है।आईटीआई के शिक्षकों का कहना है कि एग्रीकल्चर, वायरमैन और ब्यूटीशियन आदि कोर्सों में स्कोप कम रहता है। इस वजह से बच्चे कम रुचि लेते हैं। हालांकि बच्चों को प्रवेश के लिए जागरूक किया जाता है। नोडल आईटीआई के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने बताया कि ड्रेस मेकिंग, ब्यूटीशियन, वायरमैन और फैशन डिजाइन आदि ट्रेड में बच्चे ज्यादा रुचि नहीं दिखाते हैं। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि इन ट्रेडों में कक्षा आठ पास बच्चे भी प्रवेश ले सकते हैं।मगर ऑनलाइन आवेदन करते समय अधिकतर छात्र हाईस्कूल की मार्कशीट लगाते हैं, जिससे साइट ही नहीं खुलती है।
-
वर्ष 2025-26 में आईटीआई वार सीटों का विवरण
नोडल आईटीआई फर्रुखाबाद
कुल सीटें
756
आईटीआई अमृतपुर
492
आईटीआई कायमगंज
380