फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाने में बच्चे उत्साहित, अभिभावकों को इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना से सुरक्षा के लिए बच्चों में टीका लगवाने का उत्साह है। अभिभावक भी अपने बच्चों के टीका लगने की बारी के इंतजार में हैं। अब सभी बच्चों को टीका लगवानेेे के लिए समाजसेवी भी आगे आने के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

बच्चों की शिक्षा पर हर वर्ग जोर दे रहा है। दो वर्ष से कोरोना संक्रमण ने शिक्षा के स्तर को खासा प्रभावित किया। माता-पिता अपने बच्चे की पढ़ाई पर भले ही सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हैं, लेकिन इससे पहले उनकी सुरक्षा की भी फिक्र है।
इन दिनों 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण चल रहा है। स्कूलों में कैंप लगने पर बच्चे उत्साह के साथ टीका लगवा रहे हैं। बच्चों को कोरोना से सुरक्षित होते देख उनके अभिभावक भी खुश हैं। अब 6 से 11 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाने की योजना है।
विज्ञापन

इससे अभिभावक टीकाकरण शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस आयु के बच्चे भले ही टीका लगवाने से डर रहे हैं, लेकिन उनके अभिभावक पहले से समझाकर उनकी हिम्मत मजबूत कर रहे हैं।
लगवा लिया टीका, अब कोरोना से डर नहीं
शहर के मोहल्ला सेनापति निवासी अतुल जैन की 13 वर्षीय बेटी एकांशी ने बताया कि स्कूल में कैंप लगने पर सबसे पहले उसने टीका लगवाया। अब वह खुद को कोरोना से सुरक्षित महसूस कर रही है। वह अन्य बच्चों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है, इससे छूटे हुए बच्चे ही कहीं संक्रमण न फैला दें।
मोहल्ला रायदीपचंद्र निवासी नरेंद्र पांडेय की 14 वर्षीय बेटी पलक पांडेय ने बताया कि शुरुआत में ही वह अपने पापा के साथ लोहिया अस्पताल गई। वहां करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद नंबर आने पर टीका लगवाया। पलक का कहना है कि भले ही एक दिन का समय खराब हो जाए, लेकिन टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

शुरुआत होते ही बच्चों को लगवाएंगे टीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें