फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की शिकायत पर बीईओ ने की जांच

Mon, 13 Jul 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय वीवीपुर में छात्राओं ने सुबह नाश्ते में सूखे दो दोस्ट लेने से मना कर दिया। इससे नाराज वार्डन ने छात्राओं को खरीखोटी सुना दी। इसकी शिकायत पर बीईओ ने विद्यालय पहुंच कर जांच पड़ताल की। जांच के दौरान शिक्षिकाएं, छात्राओं, रसोइया और खाद्यान्न सप्लाई करने वाले ठेकेदार ने वार्डन की शिकायत की। कई आरोप भी लगाए। विद्यालय से आलू का एक पैकेट गायब होने का मामला जांच में पकड़ा गया।
विज्ञापन


वीवीपुर स्थित कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को सोमवार की सुबह नाश्ते में चाय और दो टोस्ट दिए गए। छात्राओं ने लेने से मना कर दिया। इससे नाराज वार्डन ने छात्राओं को खाना नहीं दिया। इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की गई। बीईओ सुमित वर्मा विद्यालय पहुंचे और छात्राओं व शिक्षिकाओं से मामले की जानकारी की। छात्राओं ने बताया कि जबसे वह विद्यालय आई है तबसे आज तक न तो दूध और न चाय मिली है। सोमवार की सुबह नाश्ते में केवल दो टोस्ट दिए गए। इनको लेने से

मना कर दिया। इससे नाराज वार्डन ने छात्राओं से भूखे रहने की बात कही। छात्राओं ने बताया कि चपरासी ने पुरानी छात्राओं को भगा दिया और नई को चार पांच टोस्ट दिए गए है। शिक्षिकाओं और रसोइयों ने बताया कि चपरासी एक पैकेट आलू उठाकर ले गई है। इसका विरोध करने पर वार्डन ने अभद्रता की। रसोइया संतोषी,कमलेश तथा माहीन ने बताया कि वार्डन
विज्ञापन


छात्राओं को यह कह कर भड़कातीं है कि रसोइया नीच जाति की है । इसलिये वह उनका छुआ खाना नहीं खाती । रसोइया संतोषी ने बीईओ सुमित कुमार के सामने वार्डन पर छुआछूत करने का आरोप लगाया है। खाद्यान्न ठेकेदार मोहम्मद इमरान ने वार्डन  द्वारा खाद्यान्न रिसीव करने के नाम पर चक्कर लगवाने की शिकायत की। वार्डन नेे चावल में सूंड़ी तथा आलू सड़े होने की बात कहीं। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने स्टाक की जांच की। जांच में वार्डन की शिकायत झूठी निकली और

एक पैकेट आलू का गायब मिला। वार्डन शांति मिश्रा ने बताया कि दूध के  लिये उनके पास कोई धनराशि नहीं है। जो आरोप लगाया जा रहा है वह गलत है। बीईओ सुमित कुमार ने बताया कि शिकायत पर वह जांच करने गए थे। बा विद्यालय में गड़बड़ियां मिली हैं। इसकी रिपोर्ट बीएसए को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें