फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से छात्र की मौत, जाम

Tue, 11 Sep 2018 12:15 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
निखिल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। दुर्घटना के बाद लालगेट कादरीगेट मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया। इकलौते बेटे की मौत से मां संगीता देवी होश खो बैठी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर कालोनी ट्यूबवाली गली निवासी निखिल सोमवंशी (12) पुत्र आनंद प्रताप सिंह शहर के अमेठी कोहना में स्थित रेडरोज पब्लिक स्कूल में कक्षा दस में पढ़ता था। सोमवार सुबह करीब सात बजे निखिल साइकिल से स्कूल जा रहा था। लालगेट कादरीगेट मार्ग स्थित बबलू की ठेकी के पास पीछे से आ रही शाहजहांपुर डिपो की बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे निखिल उछल कर गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने बस का पीछा किया। इस पर कादरीगेट चौकी पर बस खड़ी कर चालक अंदर भागा। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने चालक को अंदर बंद कर दिया।

सूचना पर आसपास के तमाम लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। कोतवाल राजेश पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मुख्य मार्ग पर दुर्घटना होने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने आनन फानन निखिल को लोहिया अस्पताल भेज दिया। वहां, डॉक्टर नीरज यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मुर्दाघर में रखवा दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी होने पर छात्र के पिता आनंदप्रताप सिंह समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। शव को परिवार वालों ने घर ले जाने की पुलिस वालों से बात कही। इस पर पुलिस ने मना कर दिया। इसको लेकर विवाद की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामले को शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता आनंदप्रताप ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बस चालक ने अपना नाम गोविंद निवासी शेराखार थाना राजेपुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें