फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर से गिरकर छात्र की मौत

Sat, 15 Nov 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खेत की जुताई करते समय एक युवक अचानक नीचे गिर गया। परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके साथ दो अन्य दोस्त भी बैठे थे। वह कक्षा नौ का छात्र था।
विज्ञापन


राजेपुर थाने के गांव अंबरपुर निवासी फूल सिंह का पुत्र अर्पित सिंह (20) शुक्रवार दोपहर में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गया था। उसके साथ गांव के ही दो दोस्त भी बताए जा रहे हैं। जुताई करते समय खेत में ही ट्रैक्टर से गिर गया। इससे उसके सिर और शरीर में चोटें आईं। परिवार के लोग उसे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई अंश और बहन अंशिका है। मां सुनीता और चाचा मनोज सिंह बेहाल हैं। चाचा ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई समझ नहीं आ रही है। साथ में मौजूद दोस्तों के नाम नहीं जानते। वह गांव के ही इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें