फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया से चिपककर छात्र की मौत

Fri, 06 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तार से चिपक कर कक्षा दो के छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर तहसीलदार और पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। इकलौते बेटे का शव देखकर मां अचेत हो गई।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के गांव ढपरपुर निवासी रवींद्र शाक्य खेती करते हैं। रवींद्र का बेटा शिवा (8) मोहल्ला सलावत खां स्थित गौतम बुद्ध स्मारक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे शिवा अपने पिता के पास जा रहा था। हैवतपुर गढ़िया तिराहे के पास बिजली के तार में पड़ी कटिया की चपेट में आने से शिवा की मौके पर ही मौत हो गई। यहां से कुछ दूरी पर रवीेंद्र खेतों में पानी लगा रहे थे।

जानकारी पर पिता मौके पर पहुंचे। सूचना पर सदर तहसीलदार आरपी चौधरी और थाने के दरोगा कन्हैयालाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मां पूनम बेटे का शव देखकर अचेत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि शिवा इकलौता बेटा था। दो बहने नेहा और नैना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार आरपी चौधरी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उधर, दरोगा कन्हैयालाल ने बताया कि परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें