फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे वकील

Wed, 25 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के कारण एक सप्ताह से चल रही हड़ताल विरोध के बाद समाप्त हो गई है। वकील काम पर लौट आए हैं। गुरुवार से वकील अदालतों में कार्य करेंगे। हालांकि बार चुनाव की सरगर्मी बरकरार है। पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण कई वकील शीघ्र चुनाव कराने की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन


हड़ताल के तीसरे दिन वकीलों ने हड़ताल का विरोध करना श्ुारू कर दिया। सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार ने अन्य वकीलों के साथ हड़ताल के विरोध में नारेबाजी की। इस हड़ताल को अवैध कहा  गया ।  पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण शीघ्र चुनाव कराए जाने की मांग उठाई गई। कचहरी में वकीलों के दो फाट होने पर आपसी तालमेल बैठाने की कवायद शुरू हुई।

दोनों पक्षों के वकीलों ने आपसी वार्ता कर तालमेल बैठाया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन दिया  और वकील के खिलाफ लिखाई गई फर्जी रिपोर्ट में फाइनल आख्या लगाए जाने की मांग की थी। बुधवार को जिला बार एसोसिएशन सभागार में आम सभा की बैठक हुई। इसमें दोनों पक्ष के वकील शामिल हुए और हड़ताल समाप्त करने निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के महा सचिव संजीव पारिया ने बताया कि वकील के खिलाफ लिखाई गई रिपोर्ट समाप्त हो गई है। इस कारण हड़ताल समाप्त कर दी गई है। वकील गुरुवार से अदालतों में न्यायिक कार्य करेंगे। हड़ताल समाप्त होने बाद चुनावी सरगर्मी जस की तस है। कई वकीलों ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण शीघ्र चुनाव कराए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें