कंटेनमेंट घोषित पलरिया मोहल्ले में बल्लियों के नीचे से निकलते लोग।
- फोटो : FARRUKHABAD
कंटेनमेंट जोन में सख्ती बेअसर, बल्लियां लांघ निकलते लोग
फर्रुखाबाद। कंटेनमेंट जोन में सख्ती सिर्फ नाम की ही है। पलरिया कंटेनमेंट जोन में लगाई गई बल्लियों को लोग दिन भर लांघते रहते हैं। यहां कोई भी पुलिस कर्मी नहीं दिखाई देता।
पलरिया मोहल्ले में एक कोरोना मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को कंटेनमेंट जोन बनाकर पूरा मोहल्ला सील किया गया था। सभी स्थानों पर गलियों में बल्लियां बांध दी गई थीं लेकिन इलाके में लोग इसे लेकर गंभीर नहीं है।
बल्लियों को फांदकर लोग दिनभर निकलते रहते हैं। यहां पर पुलिसकर्मी भी मुस्तैद नहीं दिखते हैं। इससे लोगों मे संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। इधर गंगानगर में शनिवार को कोरोना संक्रमित मिलने के बाद संक्रमित की गली को सील कर दिया गया है। साथ ही मोहल्ले के घरों को सैनिटाइज किया गया। इस्माइलगंज सानी में बल्लियां लगाई गई हैं। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि सभी बैरियर पर ड्यूटी लगाई गई है। यदि कोई नहीं पहुंचा तो वह अचनाक चेकिंग करेंगे। संबंधित पर कार्रवाई होगी।