फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रेल संचालन में छुट्टा गोवंश बन रहे मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। क्षेत्र में छुट्टा घूम रहे गोवंश रेल संचालन के लिए भी मुसीबत बन रहे हैं। रेलवे किनारे बैरिकेडिंग न होने से अब तक करीब 700 गोवंशों की ट्रेन दुर्घटना में जान जा चुकी है। एक महीने में पांच घटनाएं होने से रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन




कानपुर- फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित शेखपुर की गुमटी संख्या 138-सी के निकट रेल लाइन छुट्टा गोवंशों के लिए काल बनी है। कटरी क्षेत्र के गांवों से रात को आने- वाले गोवंश इस गुमटी के पास रेलवे लाइन पार कर शेखपुर व अन्य गांवों में फसल चरने जाते हैं। अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ के अध्यक्ष बाबा हरि गिरि ने रेल लाइन पर ट्रेनों से गोवंशों की मौत के मामले में डीएम को पत्र भेजा था। जिसमें गोवंशों को छुट्टा छोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग थी। डीएम ने पांच नवंबर को संबंधित गो पालकों को नोटिस देने के निर्देश बीडीओ को दिए थे। गोरक्षा महासंघ ने रेल अधिकारियों को भी बैरिकेडिंग लगवाए जाने के लिए पत्र भेजा।

स्टेशन मास्टर अनिल कुमार ने भी स्वीकार किया कि शेखपुर के पास रेल लाइन किनारे गोवंशों के कटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बैरिकेडिंग से राहत मिल सकती है। वहीं बीडीओ त्रिलोकचंद शर्मा ने बताया कि गोरक्षा महासंघ ने भी रेल अधिकारियों को बैरिकेडिंग के लिए लिखा है। उन्होंने कहा लोग पालतू पशु छोड़ते हैं। पशु छोड़ने वाले गोपालकों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन



जीएम रेलवे की बैठक में उठी मांग
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर की महाप्रबंधक सौम्या माथुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी रेलवे ट्रैक के किनारे फेंसिंग लगाने की मांग की। इजजतनगर बरेली में हुई बैठक में सांसद प्रतिनिधि अनूप मिश्र ने रेलवे ट्रैक के किनारे फेंसिंग लगाई जाए। जिससे लोगों के साथ ही गोवंशों को ट्रैक पर आने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें