फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस क्षेत्र अमृतपुर के 352 बूथों के सत्यापन की रणनीति बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाजपा के जिला कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 352 बूथों के सत्यापन की कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि बूथों को शक्ति केंद्र का रूप दिया गया है। 23 से 30 अगस्त तक बूथ विजय अभियान चलेगा। बूथ कमेटियों में सभी जाति और वर्ग के लोगों का समायोजन करना है। विधानसभा चुनाव में सक्रिय कार्यकर्ताओं व बूथ के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विपक्ष झूठ का सहारा लेकर भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहा है। विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। वह सांप्रदायिक सौहार्द व कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। योगीराज में प्रदेश गुंडाराज से मुक्त हो रहा है।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की नींव को मजबूत करते हैं।
विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि 2014 से 2019 तक देश व प्रदेश की जनता ने परिवारवाद, जातिवाद व आतंकवाद की दीवार को तोड़कर एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से पिछले कई चुनावों में भाजपा का विस्तार हुआ है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के कार्यों को जारी रखते हुए 15 से 20 सितंबर तक पन्ना प्रमुख बनाएं। एक पन्ने के 60 मतदाताओं में एक समर्पित कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख बनेगा। संचालन जिला मंत्री गोपाल राठौर ने किया। कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, हिमांशु गुप्ता, लालाराम शाक्य, स्वदेश त्रिवेदी, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें