फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी शराब पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, चार दबोचे

विज्ञापन
लकूला में महिला से पूछताछ करते कोतवाल। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शराब पकड़ने गई पुलिस पर पथराव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कच्ची शराब बनाने के लिए कुख्यात लकूला में कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। विरोध में महिलाओं और पुरुषों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने डंडा फटकार कर लोगों को खदेड़ दिया। सैकड़ों लीटर लहन नष्ट किया। शराब और चूल्हा, सिलिंडर आदि सामान बरामद कर लिया। चार लोगों को हिरासत में भी लिया है।
कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कई चौकी प्रभारी और आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार शाम चार बजे लकूला में छापा मारा। पुलिस को देखते ही महिला-पुरुषों ने पथराव कर दिया। हालांकि पुलिस ने डंडे फटकार कर पथराव करने वालों को खदेड़ दिया। इसके बाद घरों में घुसकर शराब बनाने के लिए रखा लहन फैला दिया और बर्तन तोड़ दिए।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक पुलिस की कार्रवाई चली। पुलिस ने इस दौरान चार युवाओं को दबोच लिया। पुलिस तीन बड़े सिलिंडर, चूल्हा, कई डिब्बों में शराब आदि बरामद कर कोतवाली ले गई।
कादरीगेट चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि लोगों ने कुछ पत्थर फेंक दिए थे। इस पर उन्हें सख्ती से दौड़ा दिया गया। घरों में शराब बनाने की शिकायत पर छापा मारा था। हिरासत में लिए लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बच्ची को पीटने का लगाया आरोप
लकूला निवासी महावीर की पत्नी ने बताया कि उसकी बेटी प्रिया घर के बाहर खेल रही थी। पुलिस आई और उस पर डंडे चला दिए। पुलिस ने घरों में काफी तोड़फोड़ की है। घरेलू सामान भी तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें