नवाबगंज। पुरानी रंजिश में युवक को घर बुलाकर मारा पीटा। बचाने आए परिजनों पर पथराव कर दिया। तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों ने फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी रनवीर यादव का गांव के ही एक ग्रामीण से पुरानी रंजिश चल रही है। ग्रामीण ने बुधवार सुबह एक युवक को रनवीर यादव के भतीजे रामू यादव को रुपये लेने के लिए बुलाया। ग्रामीण के घर पहुंचने र रामू को बंधक बनाकर ग्रामीण व उसके परिजनों ने पीट दिया। इसकी जानकारी मिलने पर रनवीर की पत्नी आशादेवी, पुत्री रूबी, देवकी, भतीजा अशोक कुमार बचाने के लिए ग्रामीण के घर पहुंचे। ग्रामीण व उसके परिजनों ने आशा देवी सहित सभी लोगों पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से आशा सहित चारों लोग घायल हो गए। रनवीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण व उसके परिजन घर से भाग गए। रनवीर ने मारपीट कर पथराव व फायरिंग करने का आरोप लगाया। पुलिस ने रामू सहित पांचों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने बताया कि मारपीट व पथराव में पांच लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। जांच बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग का आरोप गलत है।