फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, ईंट पत्थर, दस घायल

विज्ञापन
घायल रमेश। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
लाठी-डंडे, पत्थर चले, दस घायल
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के पिपरगांव में रंजिश में दो पक्षों में लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चल गए। इसमें दस लोग घायल हो गए। घायलों का पुलिस ने सीएचसी में चिकित्सीय परीक्षण कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के पिपरगांव निवासी रामकृपाल और जगदीश में रंजिश चल रही है। शनिवार को दोनों लोगों में विवाद होने लगा। शोर सुनकर दोनों के परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और मारपीट करने लगे। ईंट पत्थर भी चलने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट व पथराव में रामकृपाल पक्ष के नरेश, पिंटू, रमेश, सूरज, रवि, कल्लू, रुचि पत्नी पिंटू घायल हो गए। दूसरे पक्ष से अनुज, जगदीश, नन्हें घायल हो गए। दोनों पक्ष से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस ने घायलों का सीएचसी पर चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें