डीएम से तहसीलदार और एडीओ की शिकायत
फर्रुखाबाद। डीएम मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को रुकैया खालीदादपुर और शाहपुर गंगपुर स्थित गोशालाओं का निरीक्षण किया। उन्हें तहसीलदार व एडीओ के व्यवस्था में सहयोग न करने की शिकायत मिली। डीएम ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट मांगी है।
रुकैया खालीदादपुर गोशाला की नोडल अधिकारी ईओ कायमगंज सीमा तोमर ने डीएम को बताया कि एडीओ पंचायत एवं तहसीलदार कायमगंज के सहयोग न करने से हरे चारे की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। शहर से सब्जी, रोटी आदि एकत्र कर गोवंश को खिलाई जा रही है।
जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी। गोशाला शाहपुर गंगपुर में भूसा, दान, हरा चारा पर्याप्त मिला। वहां 160 गोवंश बंद थे। हरा चारा बोने के निर्देश दिए। गोबर का उपयोग हरा चारा बोने वाले खेत में करने के लिए कहा।