फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में दो पक्षों में चले लाठीडंडे, हुई फायरिंग, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे, फायरिंग, सात लोग घायल
विज्ञापन

अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव बनासीपुर में जमीन के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। दोनों पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे गांव के लोग भयभीत हो गए। मारपीट में एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। दो की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव बनासीपुर निवासी दलवीर ने 2008 में गांव के एक व्यक्ति से पांच बीघा जमीन खरीदी थी। इसी नंबर पर बकाया जमीन में से 16 डिसमिल रामवीर ने भी उसी ग्रामीण से खरीदी थी। रास्ता निकलने से कुछ जमीन कम हो गई। रामवीर अपनी जमीन पूरी बता रहे हैं और दलवीर की जमीन कम होने की बात करते हैं।
विज्ञापन

इस पर दलवीर ने एसडीएम के यहां पैमाइश को प्रार्थना पत्र दिया था। पैमाइश न होने पर 15 दिन पूर्व दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने समझाकर मामला रफादफा कर दिया था। रविवार को दोनों पक्षों में जमीन को लेकर फिर से विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ी कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे।
इसके बाद दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने घरों से असलहे लेकर आए और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। करीब 12 राउंड फायर होने से गांव के लोग अपने घरों में छिप गए। पथराव व मारपीट में दलवीर व इनके समर्थक सुदेश, अमर सिंह, मान सिंह घायल हो गए। दूसरे पक्ष से रामवीर, प्रमोद व रामराज घायल हो गए।
खेत में पड़ी दोनों पक्षों की झोपड़ियों में आग भी लगा दी गई। पुलिस गांव पहुंची और घायलों को लेकर सीएचसी राजेपुर गई। दलवीर व रामवीर को गंभीर हालत में डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। दलवीर ने आरोप लगाया कि रामवीर ने खेत में झोपड़ी डाल ली थी। उसे हटवाने गए थे तो सभी लोग विवाद करने लगे।
विज्ञापन

रामवीर का आरोप है कि दलवीर ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगे। सीओ राजवीर सिंह घायलों से पूछताछ की। एसओ सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें