फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की पंचायत में दोनों पक्ष भिड़े, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला बीबीगंज में मारपीट के बाद आरोपियों ई-रिक्शा में बैठाते पुलिस कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पंचायत के दौरान चले लाठी-डंडे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रास्ते की पुरानी रंजिश में शुक्रवार को हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में बीबीगंज स्थित एक आढ़त पर पंचायत के दौरान दोनों पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे चले, जिसमें पिता और दो पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभासद के भाई समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने घटना के दौरान फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। जिस समय घटना हुई उस समय डीएम और एसपी थाने में मौजूद थे।
मऊदरवाजा थाना के गांव पूरन नगला निवासी अरविंद सिंह की मोहल्ले के ही लोगों से रास्ते को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। इसी के चलते शुक्रवार शाम नरेंद्र सिंह, बहोरन सिंह, सत्येंद्र सिंह और सौरभ सिंह ने अरविंद के घर पर धावा बोल दिया था। लाठी-डंडे से मारपीट और लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी। अरविंद के पुत्र सोनू यादव ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था।
विज्ञापन

इस घटना को लेकर एक सभासद के भाई की बीबीगंज स्थित आढ़त पर शनिवार दोपहर पंचायत चल रही थी। बात नहीं बनी, तो आढ़ती और दूसरे पक्ष के लोगों ने अरविंद और उनके पुत्र सोनू, मोनू पर हमला बोल दिया। रोड पर लाठी-डंडे चलने से भगदड़ मच गई। जाम लग गया। इस दौरान डीएम मानवेंद्र सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा थाना मऊदरवाजा में समाधान दिवस में शिकायतें सुन रहे थे। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जेपी शर्मा, बजरिया चौकी प्रभारी सुनील यादव समेत कई दरोगा पुलिस बल के साथ पहुंचे।
उन्होंने दौड़ाकर सभासद के भाई समेत तीन लोगों को दबोच लिया। घायल पिता और दोनों पुत्रों का डाक्टरी परीक्षण कराया। अरविंद ने तहरीर में फायर करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि पूरनपुर में हुई मारपीट, फायरिंग का आरोपी सभासद के भाई की आढ़त पर बैठा था। उसी समय अरविंद सिंह निकले। उन्होंने अकेला बैठा देखा, तो पुलिस को सौंपने के मकसद से पकड़ने का प्रयास किया। इसी पर आढ़ती और उसके पक्ष के लोग लामबंद हो गए। तहरीर मिलते ही मुकदमा लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें