फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से 21 हजार की नगदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। सोना जानकीपुर में गुरुवार रात दो घरों की ताले तोड़कर चोर करीब 21 हजार रुपये और सामान उठा ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह पुलिस ने छानबीन की। पीड़ितों ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सोना जानकीपुर निवासी महेंद्र सिंह पाल के घर ताले तोड़कर चोर बक्से में रखे एक हजार रुपये व कपड़े चोरी कर ले गए। इसी गांव के निवासी सूरज प्रकाश के घर के ताले को तोड़कर गैस सिलिंडर व बक्से भी चोर उठा ले गए। बक्से में 20 हजार रुपये व कपडे़ थे। सूचना पर उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह ने जांच की। दोनों ग्रामीणों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें