फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे

Tue, 08 Dec 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। ट्रांसपोर्ट चौराहे से चीनी मिल जाने वाले मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। यहां से गन्ना लदे ट्रैक्टर किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन


कई बार लोग पीडब्लूडी से सड़क की मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस सड़क से होकर सारे दिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की गाड़ियां दौड़ती नजर आती हैं।

नगर के ट्रांसपोर्ट चौराहे से रेलवे स्टेशन और चीनी मिल की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह खस्ताहाल है। यहीं से  दिल्ली की ओर जाने वाली बसों और अन्य वाहनों का भी आवागमन होता है।
विज्ञापन


गड्ढों से आए दिन जाम लगने के कारण कई बार यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। दिल्ली की ओर जाने वाले इस सड़क पर ही एसडीएम और सीओ के बंगले भी स्थित हैं।

इसी सड़क से होकर सांसद और विधायक का भी आवागमन होता है। इस सड़क से गुजरने वाले गन्ना लदे ट्रैक्टर को देेखकर लोग दूर खड़े हो कर इनके गुजरने का इंतजार करते हैं। नगरवासी कई बार पीडब्लूडी के अधिकारियों से इसके  निर्माण अथवा मरम्मत की मांग कर चुके हैं।

अप्रैल तक बनेगी ट्रांसपोर्ट से ब्राहिमपुर सड़क
 पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता एमएम निसार ने बताया कि प्राथमिकता के तौर पर ट्रांसपोर्ट से अलीगंज रोड पर स्थित ब्राहिमपुर गांव तक 9 किलोमीटर सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

इसकी स्वीकृति मिल गई हैै। जल्द ही टेंडर कराकर निर्माण कार्य मार्च अप्रैल तक पूरा करा दिया जाएगा। उन्होंने दो-तीन दिन में ट्रांसपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक गड्ढों को रोड़ा डलवाकर भरवाने का भरोसा दिया।

नई बस्ती से अताईपुर तक 2.5 करोड़ से बनी सड़क के विषय में बताया कि जांच कर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है और उसका भुगतान रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें