फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में सर्वर फेल होने से ग्राहक परेशान

Tue, 08 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विजया बैंक की सर्वर फेल होने से कई ग्राहक बगैर लेन-देन कर लौटने को मजबूर हुए। दोपहर बाद सर्वर आने पर कार्य शुरू हुआ। यही हाल बाकी बैंकों का भी रहा।
विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित विजया बैंक में दोपहर करीब 12.15 बजे सर्वर डाउन हो गया। इसके चलते लेन-देन कार्य ठप हो गए। सर्वर न आने से लेन-देन का कार्य नहीं हो सका, पासबुक भी अपडेट नहीं हो सकी। करीब आधा घंटा तक सर्वर न आने से कई ग्राहक बगैर लेन-देन किए लौट गए।

एटीएम ने भी काम नहीं किया। करीब दो घंटे बाद सर्वर आने पर  काम चालू हो सका। रुपये निकालने आई मोहल्ला गढ़ी कोहना की दीक्षा ने बताया कि एक घंटे से सर्वर फेल है। रेलवे रोड के मुकेश कुमार ने बताया कि सर्वर फेल होने से पास बुक अपडेट नहीं हो पाई।
विज्ञापन


तीन-चार दिन से डिटेल चढ़वाने के लिए परेशान हूं। विजया बैंक के प्रबंधक जयवर्द्धन ने बताया कि करीब डेढ़-दो घंटे तक सर्वर फेल रहा। इसके चलते कामकाज प्रभावित हुआ। सर्वर न आने से एटीएम से भी लेन-देन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें