जिला विद्यालय निरीक्षक ने चार दागी परीक्षा केंद्र समेत 15 परीक्षा
केंद्रों लगाए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को हटा दिया है। इनकी तैनाती नए 15
परीक्षा केंद्रों पर तैनाती की गई है। इनको अपने सामने प्रश्नपत्रों के
पैकेट को सामने खुलवाने और वितरण कराने का आदेश दिया है।
जिला विद्यालय
निरीक्षक भगवत पटेल ने 15 परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेटों
के परीक्षा केंद्रों में फेरबदल किया है। अब बाबा मथुरागिरी इंटर कालेज
पट्टी खुर्द में अवर अभियंता निर्माण खंड चंद्रवीर, डीसी माध्यमिक शिक्षा
परिषद एसके पांडेय, डीपीएस इंटर कालेज मूसाखिरिया में अवर अभियंता निर्माण
खंड वीरबहादुर व बीईओ महेश शर्मा, कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कालेज शुक
रूल्लापुर में अवर अभियंता निर्माण खंड कृष्ण चंद्र, बीईओ बेगीश गोयल,
आदर्श जनता इंटर कालेज रानूखेड़ा में
अवर अभियंता निर्माण खंड मोहम्मद
तौकीर, माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी राजीव
मिश्रा, पंडित बाबूराम इंटर कालेज मोहम्मदाबाद में अवर अभियंता निर्माण खंड
आसिफ व प्रभारी नगर शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा, जवाहर लाल नेहरू उच्चतर
माध्यमिक विद्यालय हुसैनपुर नवाबगंज में सहायक चकबंदी अधिकारी वीरेन्द्र
सिंह व सर्व शिक्षा अभियान के डीसी राजीव गुप्ता, यूआर इंटर कालेज देवसनी
में सहायक चकबंदी अधिकारी रामनाथ वर्मा व बीईओ संजय पटेल, विद्यावती आदर्श
हायर सेकेंड्री स्कूल भौरूआ में अवर अभियंता निर्माण दीपक सिंह व डिप्टी
बीएसए जगरूप
शंखवार, केएसआर इंटर कालेज कंपिल में सहायक चकबंदी अधिकारी
राकेश कुमार व प्रधानाचार्य राजीव गंगवार, स्वामी राम प्रकाश आदर्श इंटर
कालेज तिराहा मुरहास में सहायक चकबंदी अधिकारी अवधेश कुमार व
उपप्रधानाचार्य पुरुषोत्तम सिंह यादव, आदर्श जनता इंटर कालेज महलई
खुम्मरपुर में अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अरविंद त्रिपाठी, व
बीईओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी, रामस्वरूप सावित्री देवी उच्चतर माध्यमिक
विद्यालय परतापुर में अवर अभियंता प्रांतीय खंड संतोष
कुमार रावत व वित्त
एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा मधुशर्मा, स्वामी विवेकानन्द आदर्श इंटर
कालेज पंचमनगरिया में सहायक चकबंदी अधिकारी नरेश चंद्र कनौजिया व जीआईसी के
शिक्षक राजीव मिश्रा, जनता इंटर कालेज रशीदाबाद तिवारियान में अवर अभियंता
रामगंगा कमांड उत्तम कुमार व बीईओ सुमित वर्मा तथा राजकीय रामदर्शनी इंटर
कालेज भटासा में अवर अभियंता निर्माण खंड मुइनुद्दीन व डीसी राजेश वर्मा को
स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया है।
इन परीक्षाओं में रखनी होगी नजर
हाईस्कूल
अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा, इंटरमीडिएट जीव विज्ञान प्रथम, द्वितीय
प्रश्नपत्र, गणित प्रथम व द्वितीय, अंग्रेजी प्रथम व द्वितीय प्रश्नपत्र की
परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को विशेष ध्यान देना होगा।
इन केंद्रों से हटाए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट
महावीर
इंटर कालेज नगला खैरबंद बढ़पुर, कल्याण शिक्षण संस्थान इंटर कालेज
टिकुरियन नगला बढ़पुर, आदर्श विद्यालय इंटर कालेज पितौरा कायमगंज, राजाराम
इंटर कालेज अचरा खलवारा नवाबगंज, राजेन्द्र सिंह इंटर कालेज नवाबगंज,
मृदुला मेमोरियल बालिका इंटर कालेज भूड़नगरिया मोहम्मदाबाद, नेशनल पब्लिक
इंटर कालेज श्योंगनपुर मोहम्मदाबाद, आदर्श भारतीय इंटर कालेज नगला घुरुआ,
गिरिधारी सिंह इंटर कालेज नगला बल्लम, पंडित
जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज
जरारी कमालगंज, मैकूलाल इंटर कालेज सिरौज कमालगंज, सीताराम पाल इंटर कालेज
चम्पापुरी मदनपुर मोहम्मदाबाद, जनता इंटर कालेज खंडौली राजेपुर, जनता
भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरखा राजेपुर, श्रीमति शांती देवी रघुराज
सिंह बालिका इंटर कालेज कुंवेरपुर राजेपुर परीक्षा केंद्र पर पहले तैनात
किए गए थे। अब यहां से स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को हटा दिया गया है।
मोबाइल कराए गए जमा
विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में मोबाइल लेकर आए परीक्षार्थियों से तलाशी
के दौरान मोबाइल जमा करा लिए गए। सघन चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्रों पर
प्रवेश दिया गया। मंगलवार को बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष समाजशास्त्र
की परीक्षा हुई। जिन परीक्षार्थियों ने प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा छोड़ी
थी। वह द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में भी अनुपस्थित रहे।