फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टीईटी के 19 केंद्रों पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दो, तीन व चार जुलाई को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बनाए गए 19 केंद्रों पर जिलाधिकारी ने स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। पहले दो दिन दो-दो और तीसरे दिन सुबह की पाली में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 6,312 परीक्षार्थी हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

कमालगंज और नगर में दो व तीन जुलाई को सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम की पाली में दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। जबकि चार जुलाई को सिर्फ सुबह की पाली में परीक्षा होगी। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले पहुंचना सुनिश्चित करें। एक जुलाई को ही सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। ड्यूटी के दौरान किसी भी स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को कोई दिक्कत आती है, तो इसके लिए पांच-पांच अधिकारी रिजर्व में रखे गए हैं। परीक्षा में कुल 31,560 परीक्षार्थी हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें